Friday, January 29, 2021

Fuel Price: जनवरी माह में 2.59 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल, जानें आज क्या हैं दाम

https://ift.tt/3ptk12z

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतें आसमान छू रही हैं, जनवरी माह में पेट्रोल के दाम 2.59 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं वहीं डीजल भी 02.35 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। हालांकि आज (शुक्रवार, 29 जनवरी) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि बुधवार, 27 जनवरी को पेट्रोल और डीजल के दामों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद यह लगातार दूसरा दिन है जब इनके भाव स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

पहली बार 75.8 करोड़ डॉलर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार  

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.30 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.69 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 88.82 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 83.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 80.08 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.71 रुपए चुकाना होंगे।

खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से घटी थोक महंगाई दर

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 29 january 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2M4CdkJ

No comments:

Post a Comment