Thursday, December 3, 2020

Fuel Price: आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

https://ift.tt/3olyYCC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतें एक बार फिर से आसमान छूती नजर आ रही हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 03 दिसंबर) 12 दिनों में यह 11वीं बार है ईंधन के भाव बढ़ाए हैं। जानकारों का मानना है कि आमजन को जल्द ही अपनी जेब पर अधिक भार महसूस हो सकता है। दरअसल, डीजल के महंगे होने पर सब्जी सहित कई खाद्य पदार्थों पर असर होता है। वर्तमान में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.65 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

आज सरकारी तेल कंपनियोंं ने पेट्रोल की कीमत 17 पैसे और डीजल की कीमत 20 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। इससे पहले कल बुधवार को पेट्रोल के दाम  18 पैसे तक बढ़ाए गए थे। जबकि डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। फिलहाल जानते हैं आज महानगरों में क्या है कीमत...

नवंबर में जीएसटी संग्रह लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

82.66 रुपए प्रति लीटर

72.84 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

89.33 रुपए प्रति लीटर

79.42 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

84.18 रुपए प्रति लीटर

76.41 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

85.20 रुपए प्रति लीटर

78.00 रुपए प्रति लीटर

पेटीएम ने चीनी एंट समूह की हिस्सेदारी बिक्री की रिपोर्ट का खंडन किया

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 03 december 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33FMObf

No comments:

Post a Comment