Wednesday, December 2, 2020

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानें आज क्या हैं दाम

https://ift.tt/36u01pC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर माह के दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) और भी महंगा हो गया है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (बुधवार, 02 दिसंबर) पेट्रोल के दाम 18 पैसे तक बढ़ा दिए हैं। जबकि डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि 11 दिनों में यह 10वीं बार है जब ईंधन के भाव बढ़े हैं। 

इससे पहले रविवार, 29 नवंबर को पेट्रोल के दाम में 19 से 21 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल के रेट 28 से 31 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में ईंधन की कीमत में और भी बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे आम आदमी की परेशानियां बढ़ सकती है। फिलहाल जानते हैं आज महानगरों में क्या है कीमत...

नवंबर में जीएसटी संग्रह लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.49 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 89.16 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 84.02 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 85.44 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 72.65 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 79.22 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 76.22 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.06 रुपए चुकाना होंगे।

नवंबर में हुई बजाज ऑटो की बिक्री में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 December 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JARurS

No comments:

Post a Comment