Tuesday, December 1, 2020

मोदी पर कटाक्ष: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं, और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण!

https://ift.tt/3mrOb4P

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी ने कहा, कि उन्हें (पीएम मोदी) घमंड से दूर रहने और प्रदर्शनकारी किसानों को उनका अधिकार देने की जरूरत है। राहुल गांधी ने सुबह ट्वीट करके बिना पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा है कि अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए। 

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लिखा, अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं, और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर क़र्ज़ है। ये क़र्ज़ उन्हें न्याय और हक़ देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर। जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।

राहुल गांधी ने कहा, हम सभी किसानों की कड़ी मेहनत के लिए ऋणी हैं और हम उनका ये ऋण उन्हें न्याय देकर और उनके अधिकार देकर चुका सकते हैं, ना कि उन्हें अपमानित करके या लाठी मारकर या आंसू-गैस के गोले छोड़कर। वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, देश का किसान काले कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ ठंड में, अपना घर-खेत छोड़कर दिल्ली तक आ पहुंचा है। सत्य और असत्य की लड़ाई में आप किसके साथ खड़े हैं- अन्नदाता किसान  या  PM के पूंजीपति मित्र?

गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान जमे हुए हैं। इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। आज दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन में सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Congress Rahul Gandhi targets PM Modi on farmers movement
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3llzOgR

No comments:

Post a Comment