बीजिंग, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल टेबल टेमिन फेडरेशन (आईटीटीएफ) के सीईओ स्टीव डैंटन ने कोविड-19 के बीच अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की शुरुआत को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि वह खेल के उज्जवल भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं।
डैंटन ने आईटीटीएफ की वेबसाइट पर लिखा, हमने दुनिया को दिखाया कि टेबल टेनिस जिंदा है और उसका भविष्य उज्जवल है।
आईटीटीएफ ने डब्ल्यूटीटी मकाओ टूर्नामेंट के साथ इंटरनेशनल स्टेज पर वापसी की है। यह इनोवेटिव टूर्नामेंट रविवार को समाप्त हुआ है।
डैंटन ने चीन और चीनी टेबल टेनिस संघ का अपार समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि अब दुनिया को आने वाले समय में कुछ बड़े और आकर्षक आयोजन देखने को मिलेंगे।
जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2VnBnR6
.
No comments:
Post a Comment