Friday, November 27, 2020

Share market: सेंसेक्स 65 अंक चढ़ा, निफ्टी 13,010 के पार खुला

https://ift.tt/39iCyJz

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दीन शुक्रवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 65.29 अंक बढ़कर 44,325.03 पर और निफ्टी 25.05 अंक की तेजी के साथ 13,012.05 पर खुला है। लगभग 753 शेयरों में तेजी, 322 शेयरों में गिरावट आई है और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.97 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। फिलहाल बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.82 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 431.64 अंक या 0.98% बढ़कर 44,259.74 पर और निफ्टी 128.60 अंक या 1.00% की तेजी के साथ 12,987 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fDq1BH

No comments:

Post a Comment