Thursday, November 26, 2020

श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने कहा, माराडोना एक ऐसा महान फुटबॉल खिलाड़ी जिसने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की

https://ift.tt/377s9Oh

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के डिएगो माराडोना के निधन पर श्रद्धंजलि दी है और कहा है कि वह वैश्विक लोकप्रियता हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। मोदी ने कहा कि माराडोना ने प्रशंसकों को फुटबॉल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए।

मोदी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना फुटबॉल के जादूगर थे, जो पूरे विश्व में काफी मशहूर थे। अपने पूरे करियर में उन्होंने हमें फुटबॉल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए। उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर महान फुटबॉल खिलाड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना, महान खिलाड़ी हमें छोड़ गए। वह वो जादूगर थे जिसने हमें बताया कि फुटबॉल क्यों एक खूबसूरत खेल है। उनके परिवार, दोस्तो, प्रशंसकों को मेरी सांत्वना।

कांग्रेस के एक और नेता शाशि थरूर ने लिखा, डिएगो माराडोना, भगवान ने उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया।

माराडोना का बुधवार को टिग्रे में अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अर्जेटीना की सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

माराडोना की कप्तानी में ही अर्जेटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maradona a great football player who gained popularity all over the world: PM Modi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fzj70l

No comments:

Post a Comment