Thursday, November 26, 2020

चक्रवात निवार ने पार किया तमिलनाडु और पुडुचेरी समुद्री तट

https://ift.tt/39e1ty0

चेन्नई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गंभीर चक्रवाती तूफान निवार ने 25 नवंबर की रात और 26 नवंबर की सुबह के दौरान पुडुचेरी के पास से पुडुचेरी और तमिलनाडु तट को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

चक्रवात के कारण तमिलनाडु का कुड्डालोर जिला बहुत प्रभावित हुआ है, वहां तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गए। जिला प्रशासन गिरे हुए पेड़ों को हटाने में जुटा है।

मौसम विभाग के अनुसार, तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात का केन्द्र पुडुचेरी से उत्तर में 25 किलोमीटर पर वायु गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के बीच बना हुआ है।

आईएमडी ने कहा कि अगले 3 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और कमजोर होगा।

चक्रवात ने बुधवार रात लगभग 10.30 बजे तटीय इलाके में दस्तक दिया। इस दौरान उसकी गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।

मौसम विभाग के अनुसार, निवार ने 25 नवंबर को रात 11.30 बजे से 26 नवंबर को सुबह 2:50 बजे के बीच तटीय इलाके को पार किया। करीब 6 घंटे तक तेज रहने के बाद अब इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

समुद्र के किनारे अभी लहरें में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसके कारण भारी लहरें तटों से टकरा रही हैं। इसके चलते 26 नवंबर को अधिकांश या कई स्थानों पर भारी/बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें तमिलनाडु के रानीपेट, तिरुवन्नमलाई, तिरुपत्तूर, वेल्लोर जिलों और चित्तूर, कुरनूल, प्रकाशम और आंध्र प्रदेश के कुडप्पा जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि हवा की गति तमिलनाडु के आंध्र प्रदेश और चित्तूर जिले के आंतरिक जिलों (रानीपेट, तिरुवन्नमलाई, तिरुपत्तूर, वेल्लोर) में 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक कम होने की संभावना है।

पुडुचेरी सरकार ने चक्रवात के चलते गुरुवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषणा की है। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 25 टीमों को तमिलनाडु, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

एसडीजे-एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cyclone Prevention crossed Tamil Nadu and Puducherry coastline
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fzcafy

No comments:

Post a Comment