डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 53.58 अंक की बढ़त के साथ 40,199.08 पर और निफ्टी 39.35 अंक की तेजी के साथ 11,807.10 पर खुला है। लगभग 460 शेयरों में तेजी, 503 शेयरों में गिरावट आई और 51 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मिडकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में आज हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
सोमवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार गिरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स 540 अंक या 1.33% की गिरावट के साथ 40145.50 पर और निफ्टी 162.60 अंक या 1.36% नीचे गिरकर 11,767.80 पर बंद हुआ।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34u7LXm
.
No comments:
Post a Comment