डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 308.76 अंक या 0.77% की गिरावट के साथ 39613.70 पर और निफ्टी 94 अंक या 0.80% गिरकर 11635.60 पर खुला। लगभग 231 शेयरों में तेजी, 743 शेयरों में गिरावट आई है और 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.94 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mwJlmh
.
No comments:
Post a Comment