Monday, October 26, 2020

IPL-2020: मौरिस ने कहा- पडिकल की तकनीक हेडन की तरह

https://ift.tt/37Gr02c

डिजिटल डेस्क, दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल की तकनीक आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के समान है। यह कहना है बेंगलोर के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस का। आईपीएल-13 से लीग में पदार्पण करने वाले पडिकल ने 11 मैचों में 343 रन बनाए हैं और वह लीग में टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर हैं। मौरिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, पडिकल, एरॉन फिंच के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी मैथ्यू हेडन की तरह है।

उन्होंने कहा, उनकी कद काठी हेडन की तरह नहीं है, हेडन का सीना बड़ा है। लेकिन उनकी तकनीक और गेंद को मारने का तरीका उनके सामन ही है। वह जिस तरह से मैदान पर अपने आप को संभालते हैं वो शानदार है। आप उनकी तरफ देखते हैं तो लगता है कि उनमें कोई बात है। पडिकल ने इस सीजन तीन अर्धशतक जमाए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pedicle's technology like Hayden: Maurice
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37GDRB9

No comments:

Post a Comment