Friday, October 30, 2020

Fuel Price: आज आपके शहर में इस रेट पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें दाम

https://ift.tt/31X1f9X

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 28वां दिन है जब देश में ईंधन के भाव जस के तस बने हुए हैं। दरअसल कोरोना महामारी से दुनिया अभी तक उबर नहीं पाई है। ऐसे में औद्योगिक गतिविधियां और ट्रांसपोर्टेशन काफी हद तक प्रभावित है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की मांग स्थिर बनी हुई है। 

बता दें कि डीजल के दाम में आखिरी बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 36 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। फिलहाल आज देशभर में ईंधन पुराने दाम पर उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसके दाम...

डेटा सुरक्षा को लेकर फेसबुक और ट्विटर के बाद संसदीय समिति ने रिलायंस जियो

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.06 रुपए प्रति लीटर

70.46 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.74 रुपए प्रति लीटर

76.86 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.59 रुपए प्रति लीटर

73.99 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.14 रुपए प्रति लीटर

75.95 रुपए प्रति लीटर

डॉलर की मजबूती से फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, गिरावट पर बढ़ेगी लिवाली

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 30 october 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oDsTTa

No comments:

Post a Comment