Monday, October 26, 2020

Fuel Price: लगातार 24 वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानें दाम

https://ift.tt/3mzDtcf

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 26 अक्टूबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 24वां दिन है जब देश में ईंधन के भाव जस के तस बने हुए हैं। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में इन दिनों कोई खास उतार- चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। जिसके चलते घरेलू बाजार में ईंधन भाव नहीं बढ़ाया गया।  

बीते माह सितंबर की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में अधिकांशत: आमजन को राहत ही मिली है। कभी ईंधन के भाव गिरे तो कभी स्थिरता देखी गई। जबकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी। आइए जानते हैं आज के दाम...

128वां क्वांगचो ऑनलाइन व्यापार मेला संपन्न

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।

कोरना से संक्रमित हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, ट्वीट कर दी जानकारी

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 26 october 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Tmvh2g

No comments:

Post a Comment