Tuesday, October 27, 2020

Covid-19: भारत में कोरोना के मरीजों में आई भारी गिरावट, रिकवरी रेट 90.23 और डेथ रेट 1.50 प्रतिशत हुआ

https://ift.tt/35Cd9an

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बरकरार है, हालांकि भारत में इससे कुछ राहत मिलती नजर जरूर आने लगी है। दरअसल यहां बीते एक सप्ताह से लगातार नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं बात करें बीते 24 घंटों की तो भारत में 36,470 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या देश में 79,46,429 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पिछले तीन महीनों में कोविड-19 मामलों की ये सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले सोमवार को कुल 45,148 मामले दर्ज किए गए थे।

भारत-अमेरिका के बीच 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता जारी, चीन और पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 488 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,19,502 हो गई है। कुल मामलों में से फिलहाल 6,25,857 लोग वायरस के सक्रिय मरीज हैं और 72,01,070 मरीजों को अब तक इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में वायरस से रिकवरी रेट 90.23 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।  

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र का नाम अभी भी सबसे ऊपर है। यहां अब तक 16,48,665 मामले दर्ज हो चुके हैं और 43,348 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और फिर देश की राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक मरीज इस वायरस से संक्रमित हैं। 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 9,58,116 सैंपल की जांच की गई, इसके साथ ही नमूनों की जांच की कुल संख्या 10,44,20,894 हो गई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19: 36 thousand corona cases were reported in India in last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e0NQCB

No comments:

Post a Comment