Monday, October 26, 2020

बिहार विस चुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार, सभी दलों ने लगाया जोर

https://ift.tt/3mkwjby

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान वालों क्षेत्रों में सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन चुनाव प्रचार को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

चुनावी मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अभिनेता और सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी को प्रचार मैदान में उतारा है, वहीं महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेता चुनावी रैली कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री प्रेम कुमार, संतेाष कुमार निराला सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में 1,066 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। दो करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पटना, भागलपुर, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, गया, जमुई, बांका, जहानाबाद, अरवल, नवादा व शेखपुरा जिलों में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बिहार के चुनावी दंगल में राजग से सीधी टक्कर विपक्षी दल के महागठबंधन से मानी जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है, जबकि केंद्र में राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है।

इधर, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

एमएनपी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Campaign will stop for Bihar Vis election this evening, all parties put emphasis
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37HFL4w

No comments:

Post a Comment