Thursday, October 29, 2020

ग्लेमॉर्गन से जुड़े आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर माइकल नेसेर

https://ift.tt/31Vv4b8

लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर माइकल नेसेर ने 2021 सीजन के लिए काउंटी क्लब ग्लेमॉर्गन के साथ करार किया है।

इस करार के मुताबिक नेसेर ग्लेमॉर्गन के लिए काउंटी चैम्पियनशिप के अलावा वनडे कप में भी खेलेंगे।

30 साल के नेसेर क्लब के लिए चार दिन और 50 ओवर का क्रिकेट खेलेंगे और साथ ही वेल्स काउंटी में अपने देश के मार्नस ल्बुशाने के साथ खेलते दिखेंगे।

सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नेसेर ने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 186 विकेट लिए हैं। बीते सप्ताह नेसेर ने क्वींसलैंड के लिए तस्मानिया के खिलाफ खेलते हुए अपा पहला शतक भी लगाया था।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Australian all-rounder Michael Naser connected with Glamorgan
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/383Nc6D

No comments:

Post a Comment