नई दिल्ली, 27 सितंबर(आईएएनएस)। पिछले कई वर्ष से कोमा में चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। जसवंत सिंह का 82 वर्ष की अवस्था में रविवार को निधन हो गया। जसवंत सिंह 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न पदों पर रहे।
गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक जताया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन दु:खद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। शांति।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री सहित कई भूमिकाओं में देश सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।
एनएनएम-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2S96C0l
.
No comments:
Post a Comment