Sunday, September 27, 2020

पशिचम बंगाल में एक अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, थिएटर

https://ift.tt/2G7mJcd

कोलकाता, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागी शाामिल नहीं हो सकते।

ममता बनर्जी ने शनिवार रात को ट्वीट किया कि, सामान्य स्थिति में लौटने के लिए जात्रा, नाटक, मैजिक शो, सिनेमा हॉल, संगीत नृत्य-गायन एक अक्टूबर से 50 प्रतिभागियों के साथ शुरू करने की इजाजत दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा ये इजाजत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी शतोर्ं के साथ दी जाएगी।

बता दें कि राज्य में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर कोविड-19 के चलते मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए थे।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cinema hall, theater to open in West Bengal from October 1
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j70qlJ

No comments:

Post a Comment