Sunday, September 27, 2020

राजस्थान के सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया

https://ift.tt/33VTaT2

जयपुर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दिग्गज नेता जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा, राजस्थान के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को शक्ति प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मारवाड़ के गौरव जसवंत सिंह जसोल के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हम ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस नुकसान को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, जसवंत सिंह भाजपा परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा हो या एक राजनेता के रूप में राष्ट्र की सेवा, उन्होंने सच्चे मन से की है, अटल जी की सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य करते हुए उन्होंने नई छाप छोड़ी। समाज कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्र सदैव याद रखेगा।

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया, दिल्ली स्थित सेना अस्पताल आर एंड आर ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। वह 82 वर्ष के थे।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajasthan CM, State BJP President mourns the death of Jaswant Singh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2S2HIzE

No comments:

Post a Comment