Monday, August 3, 2020

Share market: सेंसेक्स 221 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,020 के नीचे पहुंचा

https://ift.tt/3hW0P9i

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 221.29 अंकों या 0.59% की गिरावट के साथ 37,385.60 पर और निफ्टी 54.30 अंकों या 0.49% की गिरावट के साथ 11,019.20 पर खुला है। लगभग 572 शेयरों में तेजी, 465 शेयरों में गिरावट आई है और 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 129.18 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 37606.89 पर और निफ्टी 28.70 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 11073.50 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XlCAtD

No comments:

Post a Comment