डिजिटल डेस्क, सिल्वरस्टोन। मर्सिडीज टीम के चालक लुइस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री के क्वालीफाइंग रेस में शनिवार को एक बार फिर से पोल पोजिशन हासिल कर लिया। उनके टीम साथी वाल्टेरी बोटास दूसरे नंबर पर रहे।रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन तीसरे स्थान पर रहे जबकि फेरारी के चार्ल्स लेकलेर्क चौथे और लैंडो नौरिस पांचवें स्थान पर रहे।
हैमिल्टन ने एक मिनट 24.303 सेकंड का समय निकाला। सिल्वरस्टोन पर वह सात बार जीत दर्ज कर चुके हैं जो एक रिकार्ड है। अपने घरेलू इवेंट में सात बार पोल पोजिशन हासिल करने वाले हैमिल्टन पहले ड्राइवर बन गए हैं। चार बार के चैंपियन सेबेस्टियन वीटल को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा, जबकि सर्जियो पेरेज की जगह रेसिंग प्वाइंट टीम से जुड़े अनुभवी निको हुल्केनबर्ग नौवें स्थान पर रहे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30llZrA
.
No comments:
Post a Comment