मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सोमवार को कमजोरी के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिर गया।
सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 275.93 अंकों यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 37, 330.96 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 70.25 अंकों यानी 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,003.20 पर कारोबार कर रहा था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 11.16 अंकों की कमजोरी के साथ 37,595.73 पर खुला और 37,255.67 तक फिसला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 15.90 अंकों की कमजोरी के साथ 11,057.55 पर खुला और 10,983.85 तक टूटा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3k2I0Dn
.
No comments:
Post a Comment