Monday, August 3, 2020

रक्षाबंधन 2020: आज देशभर में मनाया जा रहा राखी का त्यौहार, PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई

https://ift.tt/3goghLc

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक इस त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है, लेकिन इस बार कोरोना और कई जगहों पर लॉकडाउन होने का कारण इस त्यौहार का रंग भी फीका पड़ गया है। राखी का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 29 मिनट से है। दोपहर में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 26 मिनट तक है। वहीं शाम में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में 7 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई। राखी प्रेम और विश्‍वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों‌ से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्‍मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर रक्षाबंधन की बधाई दी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Raksha Bandhan 2020 Live Updates PM Modi President Ramnath kovind Wishes Happy Rakhi muhurt time
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XlMnQg

No comments:

Post a Comment