Tuesday, July 28, 2020

Share market: सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,155 के पार पहुंचा

https://ift.tt/2BB252l

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 117.45 अंकों की तेजी के साथ 38,052.18 पर और निफ्टी 22.3 अंकों की बढ़त के साथ 11,154.10 पर खुला है। लगभग 618 शेयरों में तेजी, 292 शेयरों में गिरावट आई और 52 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 194.17 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 37934.73 पर और निफ्टी 62.40 अंक या 0.56% की गिरावट के साथ 11,131.80 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OYGowf

No comments:

Post a Comment