Wednesday, July 29, 2020

Fuel Price: सरकारी तेल कं​पनियों ने आज फिर दी पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/32ZozFw

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कोई खास उतार- चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। जिससे घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में नरमी बनी हुई है। इसकी वजह कोरोना वायरस (Corona virus) बताया जा रहा है, बता दें कि जहां देश के कई राज्यों में सरकारों द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) जारी किया गया है। वहीं दुनिया के कई देशों में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ा है। जिसके चलते ईंधन की मांग मे सुस्ती आई है। यही वजह है कि भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने आज (बुधवार, 29 जुलाई) पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

इससे तीन दिन पहले ही सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने सिर्फ डीजल की कीमतों में ही 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बात करें पेट्रोल (Petrol) की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने बीते 30 दिनों से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के रेट में आखिरी बार 29 जून को 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल जानते हैं, देश के महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम...

Flipkart अब 90 मिनट में पहुंचायेगा किराना सामान, ताजी सब्जियों, मांस और मोबाइल फोन की भी डिलीवरी

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

80.43 रुपए प्रति लीटर

81.79 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.19 रुपए प्रति लीटर

79.97 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.10 रुपए प्रति लीटर

76.91 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

83.63 रुपए प्रति लीटर

78.73 रुपए प्रति लीटर

यस बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 60 प्रतिशत घटकर 45 करोड़ रुपये रहा

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 29 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3g7Jk5u

No comments:

Post a Comment