Thursday, July 2, 2020

Coronavirus in India: देश में अब तक 6 लाख के कोरोना संक्रमि​त, सिर्फ 5 दिन में बढ़े एक लाख मरीज

https://ift.tt/2BleeIH

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेजी से बढ़ती ही जा रही है। देश में बीते सिर्फ 5 दिन में संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले 26 जून को संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार हुई थी।

देश में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंची थी। इसके बाद 15 दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख के पार चली गई थी। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में 6 दिन लगे और अब 5 से 6 लाख मामले होने में केवल 5 दिन लगे। अगर भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की यही रफ्तार रहती है तो अगले 3 से 4 दिनों में ही हम रूस से रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus Live news update in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31wvG7E

No comments:

Post a Comment