Monday, July 27, 2020

उप्र: कासगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या, सात गिरफ्तार

https://ift.tt/3hD1Q61

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के होडलपुर गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

कासगंज पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले ने बताया, होडलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें गोलीबारी हो गयी। इस घटना में ग्राम प्रधान के परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि एक घायल हुआ है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने जिन हथियारों से घटना को अंजाम दिया था, वो भी बरामद कर लिए गये हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें कि, होडलपुर गांव की ग्रामप्रधान सत्यवती के ससुर राजपाल उर्फ बाबा पूर्व प्रधान हैं। ग्रामीणों ने बताया, पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा की केके राजपूत से पुरानी रंजिश है। दो दशक पहले केके के परिवार में किसी की हत्या की गई थी। इसमें पूर्व प्रधान जेल गए थे। इसके अलावा पिछले साल गांव में एक जुलाई को ऑनर किलिंग की घटना हो हुई थी। इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान और केके राजपूत के परिवारों में तल्खियां और बढ़ गईं थीं। इसी के चलते केके राजपूत के पक्ष ने अब इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Uttar Pradesh Three members of a family shot dead at Hodalpur village in Kasganj
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OWoVnV

No comments:

Post a Comment