सिंगापुर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हीयेन लूंग ने अपने नए कैबिनेट मंत्रियों का ऐलान किया जो कि सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। लूंग की पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी ने इस माह की शुरुआत में हुए चुनाव में जीत दर्ज की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 15 में छह मंत्रालय की जिम्मेदारी नए मंत्रियों को सौंपी जाएगी।
लूंग ने कहा कि वे मंत्रियों के विभाग बारी-बारी से बदल रहे हैं, खासकर युवा चेहरों को जिससे वे अनुभव हासिल कर सकें।
पीपुल्स एक्शन पार्टी ने चुनाव में 93 संसदीय सीटों में से 83 पर विजय हासिल की है। चुनाव 10 जुलाई को संपन्न हुए। पार्टी को इस बार 61.24 फीसदी मत मिले जबकि 2015 में हुए चुनाव में इसे 69.86 फीसदी मत मिले थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hzXgFK
.
No comments:
Post a Comment