Monday, July 27, 2020

तेज शुरूआत के बाद टूटा बाजार, 38000 से नीचे फिसला सेंसेक्स

https://ift.tt/3f3Dml1

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई, लेकिन मंद कारोबारी रुझान और कमजोर विदेशी संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जल्द ही गिरावट आ गई। सेंसेक्स 38,000 के नीचे फिसल गया तो निफ्टी 11140 पर पर बना हुआ था।

सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 152.43 अंक यानी 0.40 फीसदी फिसलकर 37,976.47 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी में पिछले सत्र से 54.50 अंकों यानी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,139.65 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 146.44 अंकों की तेजी के साथ 38,275.34 पर खुला लेकिन कमजोर कारोबारी रुझान के चलते जल्द ही फिसलकर 37948.85 पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 30.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,225 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 11,129.15 तक फिसला।

विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान मंद बना हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Market breaks after sharp start, Sensex slips below 38000
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2EnuslC

No comments:

Post a Comment