Sunday, June 28, 2020

इंग्लैंड दौरे से पहले यूनिस ने कहा, दुआओं में याद रखना

https://ift.tt/3dHrvIm

लाहौर, 28 जून, (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने सामान के साथ दिखाई दे रहे हैं। पूर्व कप्तान इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ रवाना हो रहे हैं।

पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

यूनिस ने फोटो के साथ लिखा, पाकिस्तान टीम के साथ एक नया सफर बल्लेबाजी कोच के तौर पर कल से शुरू हो रहा है। हम इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मुश्किल समय में हमें अपनी दुआओं में रखना।

पाकिस्तान से पहले इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कोविड-19 के कारण मार्च के मध्य से बंद क्रिकेट की बहाली इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की सीरीज के साथ हो रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Younis said before the England tour, remembering in prayers
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fXT1Dc

No comments:

Post a Comment