Sunday, June 28, 2020

धोनी 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में 2007 विश्व कप से ज्यादा शांत थे : इरफान

https://ift.tt/2VsiCMD

मुंबई, 28 जून, (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में 2007 विश्व कप से ज्यादा शांत थे। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने दोनों ट्रॉफियां जीती थीं।

इरफान दोनों जीतों में भारतीय टीम का हिस्सा थे और जीत में अहम रोल निभाया था।

इरफान ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा, वह 2013 में 2007 की अपेक्षा ज्यादा शांत थे। 2007 में वह पहली बार कप्तान थे और आप समझते हैं कि जब आपको देश की कप्तानी करने की जिम्मेदारी दी जाती है तो आप कुछ चीजों को लेकर उत्साहित हो जाते हो।

उन्होंने कहा, हां 2007 में और 2013 में बैठकें तो छोटी ही रहती थीं। पांच मिनट की बैठक को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन एक चीज हुई थी और वो अनुभव के साथ होती है। जब युवा धोनी 2007 में कप्तान बने थे वह विकेटकीपिंग एंड से गेंदबाज के पास भाग कर जाते थे और गेंदबाज को नियंत्रित करने की कोशिश करते थे।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने कहा, 2013 में वह गेंदबाजों को अपने मर्जी से चीजें करने दे रहे थे क्योंकि वह इस बात को समझ गए थे। 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में वह काफी शांत और नियंत्रित थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dhoni was quieter than 2007 World Cup in 2013 Champions Trophy: Irfan
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NBiFBx

No comments:

Post a Comment