Saturday, May 2, 2020

Survey: 60 फीसदी फैंस का मानना-IPL इसी साल होगा, 13% बोले-खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट हो

https://ift.tt/2VTpALl

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिया गया है। इस बीच ई-स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म MyTeam11 ने IPL को लेकर एक सर्वे किया है। यह सर्वे 10,000 क्रिकेट फैंस पर किया गया। जिसमें से 60 फीसदी फैंस का मानना है कि, IPL इसी साल होगा। वहीं 13 प्रतिशत फैंस का कहना है कि, इस टूर्नामेंट को जून-जुलाई के दौरान बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में आयोजित किया जाना चाहिए। 

कोरोनावायरस के कारण IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
COVID-19 महामारी के कारण ओलंपिक सहित दुनिया भर के लगभग सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स रद्द या स्थगित दिए गए हैं। IPL 29 मार्च से खेला जाना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे पहले 15 अप्रैल तक टाला गया था। फिर वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए IPL को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिया गया। 

यह खबर भी पढ़ें - टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत छिनी, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर पहुंची

83 फीसदी फैंस का मानना-2020 के अंत तक खेल गतिविधियां फिर से शुरू होंगी
MyTeam11 द्वारा किए गए इस सर्वे में भाग लेने वाले 83 फीसदी फैंस का मानना है कि, 2020 के अंत तक खेल गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। वहीं करीब 40 फीसदी फैंस ने कहा कि, 2021 से पहले वह खेल गतिविधियों को स्टेडियम में देखने के लिए जाने में सहज महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में लंबे समय तक स्टेडियम खाली ही रहेंगे। MyTeam11 ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा- महामारी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया है और वे अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाने को तैयार नहीं है। 

यह खबर भी पढ़ें - इयान चैपल ने विराट कोहली को चुना अपना फेवरेट प्लेयर और कप्तान

IPL किसी अन्य उपलब्ध विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है
IPL के बारे में प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, 60 प्रतिशत लोगों का मानना ​​है कि IPL किसी अन्य उपलब्ध विंडो के दौरान आयोजित किया जा सकता है। इससे पता चलता है कि, प्रशंसकों को टूर्नामेंट के आयोजित होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं लगभग 40 फैंस का मानना ​​है कि, यह इस वर्ष नहीं हो सकता है। दूसरी ओर, 13 प्रतिशत लोगों का मानना ​​है कि इसे जून-जुलाई की विंडो के दौरान खाली स्टेडियमों में आयोजित किया जाना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें - BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप-2021 नवंबर तक के लिए स्थगित, ओलंपिक के समय से भी हो रहा था टकराव

63 प्रतिशत फैंस को खेल के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार
सर्वे के आधार पर MyTeam11 ने आगे कहा, जहां एक ओर 63 प्रतिशत फैंस जल्द ही खेल के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबकि 20 प्रतिशत फैंस का कहना है कि, खेल गतिविधियों के शुरू होने में अगर 3 से 4 महीने की देरी भी होती है तो उससे कोई परेशानी नहीं है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nearly 60% fans believe IPL 13 might still happen this year: MyTeam11 Survey
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2VX4xHL

No comments:

Post a Comment