Tuesday, May 26, 2020

Share market: सेंसेक्स 191 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,099 के पार खुला

https://ift.tt/3grbV6C

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 191.68 अंक की बढ़त के साथ 30,864.27 पर और निफ्टी 60.5 अंक की तेजी के साथ 9,099.75 पर खुला है। लगभग 601 शेयरों में तेजी, 176 शेयरों में गिरावट आई है और 56 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
बता दें कि, इससे पहले कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को ईद के मौके पर शेयर बाजार बंद था। वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 260 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,672.59 पर, जबकि निफ्टी 67 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,039.25 पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2zxwWvv

No comments:

Post a Comment