Friday, May 1, 2020

Photo: लॉकडाउन में लौटी प्रकृति की खूबसूरती, सहारनपुर से दिखीं हिमालय की पहाड़ियां

https://ift.tt/2KMXlHR

डिजिटल डेस्क, सहारनपुर। कोरोना के कहर के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण लोगों के आवागमन और यातायात से लेकर सब कुछ थम सा गया है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं लेकिन इस दौरान प्रकृति खिल उठी है। पर्वतों और जंगलों की खूबसूरती पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण का स्तर कम हुआ जिससे वायु की गुणवत्ता सुधरी है। इसी का ताजा उदाहरण सहारनपुर में देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां नजर आईं। एक व्यक्ति ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है। कहा जा रहा है कि, करीब 30 साल बाद ऐसा हुआ है जब सहारनपुर से हिमालय के पर्वत दिखाई दिए हैं।

फॉरेस्‍ट अधिकारी ने शेयर की तस्वीरें
फॉरेस्‍ट ऑफिसर रमेश पांडे्य ने एक ट्वीट किया है, जिसमें सहारनपुर से हिमालय के पर्वतों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, यह तस्‍वीर इनकम टैक्‍स ऑफिसर दुष्‍यतं सिंह ने अपने घर से सोमवार शाम को ली है। सहारनपुर का प्रदूषण स्‍तर कम होते ही हिमालय की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जो बर्फ से ढकी हुई बेहद आकर्षक लग रही हैं।

इनकम टैक्स अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह ने सहारनपुर से हिमालय की पहाड़ियों के सुंदर नजारों को अपने कैमरे में कैद किया है। दुष्यंत सिंह ने बताया, 26 अप्रैल को घर की छत से हिमालय की वादियों की तस्वीरें क्लिक की हैं। उन्होंने बताया, लॉकडाउन में प्रदूषण का स्तर बहुत कम होने के कारण ये पहाड़ियां बिल्कुल साफ नजर आ रही थीं।

सहारनपुर के वन संरक्षण अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया, यह पहली बार है जब यहां इतनी स्पष्ट दृश्यता थी। 26 अप्रैल को प्रदूषण और धूल का स्तर बहुत कम था। उस दिन हिमालय की गंगोत्री और त्रिशूल श्रृंखला दिखाई दे रही थी। इस रेंज की हवाई दूरी यहां से लगभग 200 किमी है।

वहीं सहारनपुर में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी ने दावा किया है कि, उन्हें गंगोत्री के पहाड़ नजर आए। बैंक कर्मचारी ज्ञानेंद्र वाजपेयी का कहना है, शाम को जब मैं छत पर गया तो बहुत ही अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। हमें यहां से गंगोत्री के पहाड़ दिख रहे थे। मैं सात साल से सहारनपुर में हूं मैंने पहली बार अपने जीवन में ऐसा नजारा देखा।

[gallery]



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Himalayas Visible From Saharanpur UP Air Quality Improves low pollution levels amid lockdown photos of Himalaya
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2VRuecG

No comments:

Post a Comment