Thursday, May 28, 2020

Fuel Price: जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

https://ift.tt/3eripAk

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आता ​नजर आने लगा है। इसका कारण अधिकांश देशों में लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट है। जिसके चलते वाहनों का उपयोग बढ़ा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की मांग में इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि कच्चे तेल के दाम बीते माह की तुलना में लगभग 50 फीसद तक बढ़ गए हैं। जानकारों का मानना है कि इसका असर भारत में भी दिखाई देगा। इस माह के अंत या अगले माह में भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकता हैं। 

फिलहाल बात करें आज (गुरूवार 28 मई) की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 16 मार्च को बदलाव किया था। देखा जाए तो पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार ईंधन की कीमत प्रतिदिन तय होने की शुरुआत के बाद कभी इतनी लंबी अवधि तक पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर नहीं रही। फिलहाल, आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत...

भारतीय कॉटन दुनिया में सबसे सस्ता, निर्यात मांग बढ़ी

पेट्रोल की कीमत
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 76.31 रुपए चुकाना होंगे। बात करें कोलकाता की तो यहां पेट्रोल का दाम 73.30 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में आपकी जेब पर भार बढ़ा है, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 75.54 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 66.21 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 65.62 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में डीजल का भाव 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कोरोना का 19 को असर: Uber इंडिया ने 600 लोगों की छंटनी की 

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 28 may 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZKZWLg

No comments:

Post a Comment