डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) के बीच पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की मांग में भारी कमी आई है, जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। लेकिन उत्पादन बंद होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें पिछले महीनों की कीमतों से 50 फीसद ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में भारतीय तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल- डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी इसी माह के अंत तक या मई के बाद हो सकती है।
बात करें आज (26 मई, मंगलवार) की तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि 16 मार्च के बाद से ही कंपनियों ने दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस बीच कई राज्यों द्वारा एक्साइज ड्यूटी और वैट बढ़ाया गया, जिससे उन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी।
लॉकडाउन के बाद समीक्षा
फिलहाल OMC के सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन हटने के बाद ऑटो ईंधन की दैनिक कीमत में संशोधन फिर से शुरू हो सकता है। कंपनियों का कहना है कि वे इस वक्त नुकसान सहने की स्थिति में नहीं हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े तो वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से परहेज नहीं करेंगी। हालांकि, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन यदि ऐसा होता है, तो पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा हो सकता है।
पेट्रोल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपए है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 73.30 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
इसी तरह दिल्ली में डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 66.21 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 65.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत में उपलब्ध है। जबकि चैन्नई में डीजल का दाम 68.22 रुपए प्रति लीटर चुकाना होगा
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Xu8LWL
.
No comments:
Post a Comment