Friday, May 29, 2020

Fuel Price: इस साल कच्चे तेल में 40 फीसद तक ​की गिरावट, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम पर नहीं हुआ कोई असर

https://ift.tt/2TMIulq

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत में 40 फीसदी से ज्यादा (साल 2020 में) गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (lockdown) के चलते आई है, जब सड़कों पर वाहन ना होने से पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की मांग में भारीभरकम कमी आई। हालांकि बीते सप्ताह वाहनों के चलन में इजाफा के साथ ही यह मांग बढ़ी और इसी के साथ कच्चे तेल के भाव में भी मामूली तेजी आई है।  

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में आए इन उतार- चढ़ाव कोई भी असर भारत की आमजनता की जेब पर नहीं पड़ा। बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है। वर्तमान में यहां कच्चे तेल का भंडारण पूर्ण है ऐसे में बीते दो माह में तेल सस्ता होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए जा सकते थे, लेकिन राजस्व में कमी के चलते केंद्र और राज्य दोनों ​ही सरकारों ने वैट बढ़ा दिया। ​जिससे संबंधित राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया।

वित्त वर्ष 2020 में एफडीआई प्रवाह 18 प्रतिशत बढ़ा : गोयल

बात करें आज (शुक्रवार 29 मई) की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। दाम में यह स्थिरता लगातार बीते 73 दिनों से बनी हुई है। जब कंपनियों ने तेल की कीमतों में किसी तरह के बदलाव का निर्णय नहीं लिया। मालूम हो कि आखिरी बार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 16 मार्च को बदलाव किया था। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत...

पेट्रोल की कीमत
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 76.31 रुपए चुकाना होंगे। बात करें कोलकाता की तो यहां पेट्रोल का दाम 73.30 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में आपकी जेब पर भार बढ़ा है, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 75.54 रुपए चुकाना होंगे।

आरआईएल ऋण मुक्त होने के करीब, जियो की 3 फीसदी हिस्सेदारी और बिकने की संभावना

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 66.21 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 65.62 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में डीजल का भाव 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 29 may 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cbLLkL

No comments:

Post a Comment