डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें एक बार फिर सामने आई हैं। बुधवार शाम अचानक ट्विटर पर धोनी के संन्यास की खबरें ट्रेंड करने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में आ गया था। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी एक बार फिर सामने आईं और उन्होंने जल्द ही इसे अफवाह करार दिया।
साक्षी ने ट्विट कर लिखा, यह सब सिर्फ अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है। धोनी रिटायर्स ट्रेंड ट्वीट करने वालों, जाओ अपना काम करो। हालांकि उन्होंने कुछ मिनट बाद ही इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। साक्षी के ट्वीट हटाने से अब धोनी के संन्यास को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों को गलत बताया हो। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया था। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, इसे अफवाह कहते हैं। धोनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2X9SHe4
.
No comments:
Post a Comment