Sunday, May 24, 2020

Coronavirus india: देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, बीते दो दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, 320 मरीजों ने दम तोड़ा

https://ift.tt/2AXsiYb

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक रविवार तक इस गंभीर बीमारी से अबतक 1 लाख 25 हजार 101 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 51 हजार 784 मरीजों ने इस बीमारी के खिलाफ जंग जीती है। वहीं 3 हजार 720 लोगों की मौत हो गई। वहीं बीते दिन शनिवार को रिकॉर्ड 6 हजार 661 मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 6 हजार 570 पॉजिटिव मिले थे। इधर, दिल्ली के जेल विभाग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 60 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों को इमरजेंसी पैरोल देने का फैसला लिया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े                                             

क्रं राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश कुल संक्रमित मामले स्वास्थ मरीजों की संख्या कुल मौतें
1 अंडमान निकोबार द्वीप समूह 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 2709 1763 55
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 259 54 4
5 बिहार 2177 629 11
6 चंडीगढ़ 218 178 3
7 छत्तीसगढ़ 172 62 0
8 दादर नगर हेवली 1 0 0
9 दिल्ली 12319 5897 208
10 गोवा 54 16 0
11 गुजरात 13268 5880 802
12 हरियाणा 1067 706 16
13 हिमाचल प्रदेश 168 59 3
14 जम्मू-कश्मीर 1489 720 20
15 झारखंड 308 136 3
16 कर्नाटक 1743 597 41
17 करेला 732 512 4
18 लद्दाख 44 43 0
19 मध्य प्रदेश 6170 3089 272
20 महाराष्ट्र 44582 12583 1517
21 मणिपुर 26 2 0
22 मेघालय 14 12 1
23 मिजोरम 1 1 0
24 ओडिशा 1189 436 7
25 पुडुचेरी 26 10 0#
26 पंजाब 2029 1847 39
27 राजस्थान 6494 3680 153
28 तमिलनाडु 14753 7128 98
29 तेलांगाना 1761 1043 45
30 त्रिपुरा 175 152 0
31 उत्तराखंड  153 56 1
32 उत्तर प्रदेश 5735 3238 152
33 पश्चिम बंगाल 3332 1221 265
  राज्यों को पुन सौंपे जा रहे मामले 1899    
  Total# 125101 51784 3720


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus india live update Coronavirus latest news Coronavirus live news update Coronavirus india
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36poElz

No comments:

Post a Comment