Monday, May 25, 2020

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर अमित शाह, बत्रा ने जताया शोक

https://ift.tt/2TR20xx

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। पद्मश्री से सम्मानित और तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य व महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर देश् के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोक जताया है।

अमित शाह ने लिखा, पद्मश्री से सम्मानित बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह एक महान खिलाड़ी थे जो विश्व हॉकी पर अपनी हॉकी से अमिट छाप छोड़ गए। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं तीन बार के ओलम्पिक पदक विजेता से मिल सका। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने भी महान खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया है।

बत्रा ने एक बयान में कहा, बड़े दुख के साथ मैं बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वह जिस तरह से खेलते थे, कोचिंग करते समय अपनी जानकारी बांटते थे, और मैदान पर जिस तरह से वह अपने आप को पेश करते थे मैं वो कभी नहीं भूल पाऊंगा।

उनके परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। वह र्अधकौमा वाली स्थिति में थे।

आठ मई को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया थो जो निगेटिव आया था।

बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था।

वह 1975 में विश्व प जीतने वाली टीम के कोच थे साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता ता। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।

--आईएएनस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Amit Shah, Batra mourn the death of former hockey player Balbir Singh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36rNUYl

No comments:

Post a Comment