Saturday, May 2, 2020

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

https://ift.tt/2SsYYP9

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कोरोना संकट के बीच भारतीय सेना घाटी में लगातार आतंकियों से लोहा ले रही है। शनिवार सुबह पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकियों और भारतीय सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि जिले के डंगरपोरा इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। भारतीय सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। 

बता दें कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए लगतार गोलीबारी कर रहे हैं। इसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबल की ओर से भी गोलीबारी की जा रही है।

सेना ने इस हफ्ते घाटी में 7 आतंकी मार गिराए

बता दें कि इसके पहले दक्षिणी कश्मीर में रविवार रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ था। कुलगाम में रविवार शाम भारतीय सुरक्षाबलों का एक दल गश्त कर रहा था। इसी दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पहले दो आतंकी मारे गए और फिर आधे घंटे बाद दो और आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन में मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल भी हुआ था।

इसके बाद सेना की 19 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह कुलगाम जिले के काजीगुंड में लोअरमुंडा इलाके में 3 आतंकियों को मार गिराया था। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद कई घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने 3 आंतकी मारे गए थे।

अमृतसर में गिरफ्तार किया था हिजबुल का आतंकी
वहीं रविवार को ही पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि वह किसी बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। हिलाल अवंतीपोरा का रहने वाला है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि हिलाल को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मेट्रो यार्ड के पास ट्रक लेकर खड़ा था। हिलाल को कश्मीर में हिजबुल चीफ रियाज अहमद नाइकू ने अमृतसर भेजा था। उसे यहां सफेद एक्टिवा से आए व्यक्ति ने 25 लाख रुपए दिए थे। पुलिस अब रकम मुहैया कराने वाले की तलाश में है।

सेना ने घाटी में इस साल 50 आतंकी किए ढेर
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल एक जनवरी से अब तक 50 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से 23 आतंकवादी 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद मारे जा चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सेना को जानकारी दी है कि पाकिस्तान की तरफ से बड़ी घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and militants begins in Pulwama
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3d8MK6d

No comments:

Post a Comment