जम्मू, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलाबारी कर द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया। इससे पहले ईद के पवित्र त्यौहार के कारण सीमा पर गोलीबारी नहीं हुई थी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, पाकिस्तान ने आज (मंगलवार को) बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर मोर्टार दागे और अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया।
उन्होंने आगे कहा, भारतीय सेना भी मुहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से आए दिन नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।
-- आईएएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2LVxDl5
.
No comments:
Post a Comment