Saturday, May 23, 2020

उप्र : बलिया में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

https://ift.tt/3ecOAmY

बलिया, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौवां गांव में शुक्रवार की रात्रि एक सोलह साल की लड़की ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हल्दी थाना के प्रभारी निरीक्षक(एसएचओ) सत्येंद्र राय ने शनिवार को बताया, मझौवां गांव में शुक्रवार की रात आशा पासवान(16) ने अपने घर के कमरे में पंखा के सहारे संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर जान दे दी है। रात में अन्य परिजन दूसरे कमरे में सोये हुए थे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृत किशोरी की मां के हवाले से एसएचओ ने बताया कि किशोरी को मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करने पर डांट दिया था, इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UP: A teenager committed suicide by hanging himself in Ballia
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3d03OLS

No comments:

Post a Comment