डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 652.09 अंक या 1.99% बढ़कर 33372.25 पर और निफ्टी 185.60 अंक या 1.94% की तेजी के साथ 9738.95 पर खुला है। लगभग 647 शेयरों में तेजी, 121 शेयरों में गिरावट आई है, और 34 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.20 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.21 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 605.64 अंक या +1.89% की बढ़त के साथ 32720.16 पर और निफ्टी 172.45 अंक या +1.84% की बढ़त के साथ 9553.35 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xkb8m2
.
No comments:
Post a Comment