डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में फैलते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन-2.0 तीन मई को खत्म होने वाला है। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना संक्रमित मारीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज (सोमवार) सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे। बैठक में पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में हालातों की जानकारी लेंगे और लॉकडाउन बढ़ाने या राहत दिए जाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा पीएम गृहमंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि देश में वतमान हालात को देखते हुए पीएम मोदी तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eTyeRC
.
No comments:
Post a Comment