Monday, April 27, 2020

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज की कीमत

https://ift.tt/2xZLSSk

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के कारण कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आई है। वहीं तेल की सभी भंडारण सुविधाएं भी अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त देखने को मिल सकती है, फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज (सोमवार, 27 अप्रैल) भी पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अपने पुराने रेट पर उपलब्ध होंगे।  
 
बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई देता है। लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो बीते 46 दिनों से इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं। जबकि कच्चे तेल के मांग में कमी के चलते इसकी कीमत इतिहास में सबसे नीचे आ चुकी है।  

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजारों से अप्रैल में अब तक 10,347 करोड़ रुपये निकाले

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।

ATM में नहीं है कैश तो ये तरीका अपनाएं, झटपट हो जाएगा काम

रोज सुबह 6 बजे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

जुड़ते हैं ये कर
पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इसके अलावा डीलरशिप का असर भी पेट्रोल डीजल की कीमत पर होता है। दरअसल, डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कीमत भी जुड़ती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 27 april 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35cJ2ph

No comments:

Post a Comment