Saturday, April 4, 2020

Fuel Price: आज फिर मिली पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/2X7nLvh

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार स्थिरता के बाद बीते दो दिनों अलग अलग राज्यो में करीब 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं शनिवार (04 अप्रैल) सुबह एक बार फिर इनकी कीमतों में स्थिरता आ गई है। 

आपको बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने ​बीते 18 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि एक अप्रैल से महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। कंपनियों का कहना है कि यह राज्य बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) दर बढ़ने की वजह से हुई है।

EMI बाउंस होने की स्थिति में आपके CIBIL पर क्या होगा असर ?

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपए प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर स्थिर है।

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन परमिट की वैधता 30 जून तक बढ़ाई

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fuel Price: Petrol- diesel prices get relief, know today's price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UK1O41

No comments:

Post a Comment