डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोनावायरस महामारी (Novel Coronavirus) का संकट तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 (Covid-19) के मामले 2500 के पार चले गए हैं। देश में अब तक कोरोना के 2543 केस सामने आए हैं, इनमें से 191 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 72 की मौत हो चुकी है। इस महामारी से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और केरल राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के अबतक 1,015,466 मामले आए हैं। इसमें से 53,190 लोगों अपनी जान गवा चुके हैं।
Coronavirus LIVE Updates:
झारखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हुई
झारखंड में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। हजारीबाग के विष्णुगढ़ इलाके के एक गांव के मजदूर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। रांची के रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। जिस मजदूर में कोरोना पाया गया ह, वो पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मजदूरी का काम करता था। तबीयत खराब होने के बाद वह आसनसोल से पैदल चलकर 29 मार्च को विष्णुगढ़ पहुंचा था। उसे क्वारेंटाइन में रखते हुए सैंपल रिम्स भेजा गया था, जहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। मजदूर हजारीबाग से 20 किलोमीटर दूर एक गांव करगालों का रहने वाला है। मजदूर की उम्र 52 वर्ष बतायी गयी। वह पिछले 25 वर्षों से आसनसोल एनएस रोड में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूरी करता था। 29 मार्च को तेज बुखार आने पर वो घर बिष्णुगढ़ के लिए आसनसोल से पैदल ही निकल गया। रास्ते में किसी गाड़ी का सहारा लेकर अपने घर तक पहुंचा।
डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तुरंत मजदूर को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। 31 मार्च को ब्लड सैंपल जांच के राजधानी रांची के रिम्स भेजा गया। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में मजदूर कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाया गया। इस तरह से झारखण्ड में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 2 हो गई है। इसके पहले रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। महिला दिल्ली के तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होकर रांची पहुंची थी।
मंडी का शास्त्री मेडिकल कालेज बनेगा कोविड-19 समर्पित अस्पताल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (एसएलबीएसजीएमसी) को कोविड-19 के लिए पूर्ण रूप से समर्पित अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसके अलावा आईजीएमसी, शिमला तथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में भी कोविड-19 के मरीजों की जांच तथा उपचार जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3904 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1511 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को कोविड-19 के 27 सैंपलों की जांच की गई और इनमें से तीन सैंपल जो ऊना जिला से लिए गए थे, कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, बाकि अन्य सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए 270 लोगों की जांच की जा चुकी है।
बीकानेर में दो नए मरीज मिले हैं। दोनों तबलीगी जमात के हैं। अब राजस्थान में कोरोना के केस की कुल संख्या 140 हुई।
Two persons in Bikaner, who attended Tablighi Jamaat event in Delhi, have tested positive for #COVID19. Total number of cases stands at 140 in Rajasthan, including 2 Italians&16 attendees of #TablighiJamaat in Delhi: State Health Dept https://t.co/KTWD6pwnnc
— ANI (@ANI) April 3, 2020
आगरा के डीएम प्रभु सिंह ने बताया, तबलीगी जमात के 28 लोग दिल्ली गए थे। इनमें से 6 कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके साथ ही अब आगरा में कुल 18 केस हो गए हैं, इनमें से 8 डिस्चार्ज हुए।
6 persons out of 28 people from Agra who attended Tablighi Jamaat event in Delhi's Nizamuddin Markaz, have tested positive for #COVID19. Total number of positive cases rises to 18 in Agra, of which 8 have been discharged: Prabhu N Singh, District Magistrate Agra
— ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2020
उत्तर रेलवे ने 325 लीटर सेनिटाइजर, 600 फेस मास्क बनाये
उत्तर रेलवे के सभी मंडल और कारखाने कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति करने के लिए मालगाड़ियों को चलाने के अलावा, उत्तर रेलवे सेनिटाइजरों, फेस मास्कों और कवरॉल का निर्माण कर रही है। इसके साथ ही रेल डिब्बों को आइसोलेशन वाडरें में बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 1 अपैल तक रेलवे ने 325 लीटर हैंड सैनिटाइजर, 600 फेस मास्क और 60 कवरॉल का निर्माण कर लिया है। इस के अलावा 40 कोच भी आइसोलेशन वाडरें में बदल दिए गए हैं। इस उत्पादन को 1574 लीटर हैंड सैनिटाइजर, 3810 फेस मास्क, 174कवरॉल और 85 कोचों तक बढ़ाया जा रहा है। इस बीच उत्तर रेलवे ने एक बार फिर सभी नागरिकों से अपील है कि कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में हमें सहयोग दें । सुरक्षित रहें-घर पर रहें।
Covid-19 Ban: तुर्कमेनिस्तान ने नहीं ले सकते ‘कोरोना’ का नाम, मास्क लगाने पर भी पाबंदी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aJ7PmU
.
No comments:
Post a Comment