डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। इस वायरस की गिरफ्त में आने वालों की संख्या 30 लाख के करीब पहुंच गई है और संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच एक अच्छी खबर न्यूजीलैंड से आई है। यहां न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि न्यूजीलैंड में कोई ऐसा मामला नहीं है, जिसकी अब तक जांच नहीं हुई हो और देश ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि दश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा। यहां अब तक 5710 लोगों की जान जा चुकी है।
https://ift.tt/37Fny4L वेबसाइट के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे तक विश्वभर में 29,95,636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,07,020 लोग संक्रमण से मारे जा चुके हैं और 8,81,561 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं 19,07,055 लोग अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 57,613 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में संक्रमण के मामले 27 हजार के पार पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या 872 हो गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SbVJvo
.
No comments:
Post a Comment