Friday, April 3, 2020

कोरोना पर मोदी की शीर्ष खिलाड़ियों से चर्चा, वीडियो कॉन्फेंसिंग में सचिन-सौरव समेत 40 खिलाड़ी शामिल

https://ift.tt/3bM60Wl

डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को खेल जगत के शीर्ष खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए देश में बढ़ते कोरोनावायरस को लेकर चर्चा की। इस वीडियो कॉन्फेंसिंग में BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत अलग-अलग फील्ड से 40 खिलाड़ी शामिल हुए। 

इस चर्चा में मोदी ने सभी खिलाड़ियों से कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अपने फैन्स से साथ आने और सावधानी रखने की अपील की है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से इस मसले पर चर्चा की थी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस महामारी को लेकर जागरुक किया जा सके। इससे पहले भी मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दान देने की अपील की थी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Prime Minister Narendra Modi held meeting with 40 top sportspersons, on COVID19 situation Sourav ganguly Sachin Tendulkar Virat Kohli MS dhoni
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/345A1xT

No comments:

Post a Comment